फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

Fri, 09 Sep 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की 11 सितंबर को जनपद आगमन पर शहर में रोड शो की अनुमति न मिलने से आक्रोशित कांग्रेसियों ने शुक्रवार की शाम कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन पर सरकार के इशारे पर अनुमति न दिए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरने पर बैठे कांग्रेसियों को पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस राष्ट्रकुंवर सिंह ने संबोधित किया। बोले जिला प्रशासन सरकार के इशारे पर राहुल गांधी के शहर में रोड शो को रोक दिया।  प्रशासन के इस कृत्य से मर्माहत हो कर हम लोग धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य हुए हैं। जब तक हमें रोड शो की अनुमति नहीं मिल जाती, तब तक हम लोग धरना जारी रखेंगे।


धरने को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष खालिद अंसारी ने कहा कि पूरे प्रदेश में राहुल गांधी भ्रमण कर रहे हैं। लेकिन कहीं कोई दिक्कत नहीं है। किसके दबाव में आकर जनपद प्रशासन रोड शो की अनुमति नहीं दे रहा है। पूर्व महासचिव नंद किशोर सिंह ने कहा कि प्रशासन के इस कृत्य का विरोध करते हुए अनुमति मिलने तक धरना जारी रहेगा। धरने को अबूबकर अंसारी, असद नोमानी, नौशाद अंसारी, वकील अहमद, इिम्तयाज, शाहिद आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर उमाशंकर सिंह, युवा नेता सूरज राय, छोटेलाल, राजेंद्र तिवारी, हंसनाथ तिवारी, मुनीर अहमद, शशिकांत राय, मनोज गिहार, सुहेल नोमानी, अकरम प्रीमियर आदि रहे।
विज्ञापन



इस संबंध में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खालिद अंसारी ने जिलाधिकारी से मिलकर रोड-शो की अनुमति मांगी। कहा कि रविवार को छुट्टी के कारण पूरा बाजार बंद रहता है, इसलिए प्रशासन को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।


चेताया कि यदि मिर्जाहादीपुरा से सदर चौक, बाल निकेतन, रोडवेज, आजमगढ़ तिराहा होते हुए रोड शो की अनुमति नहीं मिलती है तो हम लोग धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। दूसरी तरफ संपर्क करने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस समय त्यौहारों का जोर है, वैसे भी मऊ शहर संवेदनशील है। इसको देखते हुए शहर में राहुल गांधी के रोड शो को अनुमति नहीं दी गई है। बोले आज तक मऊ शहर में किसी नेता का रोड शो भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें