प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : Amar Ujala
जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुधवार को जिला मुख्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया।यह प्रदर्शन कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी सोनिया गांधी, राहुल सहित अन्य पांच वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के ऊपर नेशनल हेराल्ड के मामले में ईडी द्वारा चार्ज शीट दाखिल करने के खिलाफ किया गया।
इस दौरान कांग्रेसियों ने ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध जताने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा की आज केंद्र की भाजपा सरकार राहुल गांधी जी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है।
इसलिए आज ईडी सीबीआई का दुरुपयोग करके कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को डराने का प्रयास कर रही है, लेकिन आज कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अपने शीर्ष नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़ा है।यदि सरकार ईडी सीबीआई का ऐसे ही दुरुपयोग करती रही तो कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन के लिए तैयार रहेगा।
वहीं शहर अध्यक्ष सलमान जमशेद ने कहा की पूरे देश में कांग्रेस और राहुल गांधी के बढ़ते जनाधार एवं संघर्ष घबराकर ईडी सीबीआई द्वारा जेल भेजने की तैयारी कर रही है। जिसे कांग्रेस जन बर्दास्त नहीं करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह ने कहा की कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर भाजपा सरकार के जुल्म के खिलाफ लड़ना है।
इस मौके पर उमाशंकर सिंह, खालिद अंसारी, माधवेंद्र सिंह, रमन पांडेय, महेंद्र सोनकर, रामचंद्र राय, रामकरण यादव, विजयशंकर सिंह, उदय प्रताप राय, प्रमोद सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे।