केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज किया गया मुकदमा तत्काल वापस लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो जिले के कांग्रेसजन गांधीवादी तरीके से जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।