फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पीएम का पुतला

विज्ञापन
शहर के आजमगढ़ तिराहे पर पीएम का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतला छीनते पुलिसवाले।
विज्ञापन
शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध सोमवार को जुलूस निकालकर आजमगढ़ तिराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान पुतला फूंकने को लेकर पुलिस की कार्यकर्ताओं से झड़प भी हुई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के विरुद्ध अपनी भड़ास निकाली।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष खालिद अंसारी के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ता सहादतपुरा स्थित एक छविगृह के पास इकट्ठा हुए।

इस दौरान वह आजमगढ़ तिराहे पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। कहा कि केंद्र की सरकार द्वेष की भावना से कार्य कर रही है। वह पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू एवं इंदिरा गांधी के नाम पर बनी योजनाओं का नाम बदलकर आरएसएस के विचारकों पर रख रही है।

कहा कि देश में डीजल पेट्रोल की कीमत घटने के बाद भी उनकी कीमत नहीं घट रही है। कीमत बढ़ा कर सरकार ठीक नहीं कर रही है7 उसे इसकी कीमत चुकानी होगी।
कार्यक्रम में अबुबकर अंसारी, सुशील कुमार सिंह, सईदुर्रहमान, सुभाष गुपता, शशिकांत, रामजपित पाण्डेय, रवि खण्डेलवाल, योगेश कुमार, रोशन गांधी, अकबर अली, हरिनाथ यादव, शमशेर अहमद, दीपक चौहान, आरएके सिंह के साथ ही काफी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें