फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरिराज पर उतरा कांग्रेस का गुस्सा

Fri, 03 Apr 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भाजपा सरकार के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा अभद्र टिप्पणी किये जाने से नाराज मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद चौराहा पर गिरिराज सिंह का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन



 पुतला फूंकने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में जमकर छीना झपटी और नोंक झोंक हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरिराज सिंह को नस्लभेदी टिप्पणी करने पर मानसिक रूप से विक्षिप्त बताते हुए मंत्री पद से हटाने की मांग की।


कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष बी के पटेल की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और सोनिया गांधी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर रोडवेज स्थित शहीद चौराहा पर केन्द्रीय मंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन



पुतला दहन के दौरान दर्जनों की संख्या में मौजूद कोतवाली पुलिस के जवान और पुतला फूंकने वाले कांग्रेसजनों के बीच काफी देर तक काफी देर तक छीना झपटी और नोंकझोंक होती रही।


 अंतत: कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला फूंकने में सफल रहे। इस दौरान बनवारी राम, महेंद्र सोनकर, मुकेश यादव, वीरेंद्र त्रिपाठी, पप्पू खान, मुनीर खान, विजय प्रताप, राजेंद्र त्रिपाठी, रामचंद्र सिंह, किशोर यादव, बालमुकुंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें