मुहम्मदाबाद गाेहना स्थित वृद्ध आश्रम में खाद्य सामग्री वितरित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल
जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने अपने जन्मदिन पर मुहम्मदाबाद गोहना स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ केक काटा और समय बिताया। उन्होंने बुजुर्गों को फल, ब्रेड, दूध सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। इस दौरान राजमंगल यादव ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान और सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम में ओमप्रकाश ठाकुर, वीरेंद्र तिवारी, मनोज गिहार, हफीजुर्रहमान अंसारी, शाहिद फारूकी, आकाश गिहार, अनिल कुमार, सोनू यादव और प्रधान साधू यादव आदि मौजूद रहे।