फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमटता संक्रमण: 1997 जांच में जिले में मिला केवल एक मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ सिमटता दिख रहा है। बुधवार को 24 घंटे में 1997 संदिग्धों की आई जांच रिपोर्ट में केवल एक नया संक्रमित मरीज मिला। जबकि दो मरीज उपचार के बाद ठीक होकर घर लौटे। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को जिले में 1276 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई। इसमें केवल एक व्यक्ति संक्रमित मिला। संक्रमित मरीज नगर क्षेत्र के सहादतपुरा निवासी 30 वर्षीय युवक है। जबकि आजमगढ़ से आई 721 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में कोई संक्रमित मरीज नही मिला। जिले में कुल मरीजों की संख्या 8 हजार 254 पहुंच गई। इसमें 8 हजार 63 मरीज रिकवर हो चुके है, सक्रिय 116 मरीजों में से 45 मरीजों का होम आईसोलेशन में चल रहा है। वहीं संक्रमण से 75 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें