फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीसी से सीएम ने आपदा राहत सहायता योजना का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंत आपदा राहत सहायता योजना का बुधवार को शुभारंभ लखनऊ से किया गया। जनपद स्तर पर एन आई सी में आयोजित कार्यक्रम में घोसी विधायक विजय राजभर, मुख्य विकास अधिकारी रामसिंह वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज यादव पात्र लाभार्थियों के साथ वर्चुअल बैैठक के माध्यम से सीधे मुख्यमंत्री कार्यक्रम से जुड़े थे। बैठक में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ तथा श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा श्रमिकों के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर पांच निर्माण श्रमिकों को आपदा राहत सहायता योजना के प्रथम किस्त का प्रमाण पत्र घोसी विधायक विजय राजभर द्वारा प्रदान किया गया। इसी क्रम में श्रम विभाग एवंयूपीडा के समन्वयन में एक कार्यक्रम मुहम्मदाबाद-चिरैयाकोट मार्ग परस्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस -वे पर आयोजित किया गया जिसमें श्रमिक पंजीकरण एवं योजनाओं के विषय में जानकारी श्रम विभाग मऊ द्वारा दिया गया7 साथ ही साथ मुख्यमंत्री द्वारा श्रम विभाग के अंतगर्त गठित असंगिठत कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के पोर्टल का उद्घाटन किया गया। श्रमप्रर्वतन अधिकारी धीरज सिंह ने बताया कि इस बोर्ड के अंतर्गत ठेला, खोमचा, फेरीवाले, नाई, नाविक, धोबी, दर्जी, मोची, माली, रिक्शा चालक, कूड़ाबीनने वाले, मछुवारे बुनकर, पशुपालन, मतस्य पालन, मुर्गी पालन मजदूर, भड़भुज कृषि कार्य में लगे मजदूर आदि 45 प्रकार के श्रमिकों का असंगठित बोर्डमें पंजीयन किया जायेगा। इस बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को 2 लाख तक कादुर्घटना बीमा तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक की चिकित्सा सुविधा प्रदान की जायेगी। इस मौके पर ओमप्रकाश, सतीश विश्वकर्मा, ओम प्रकाश यादव, सुरेंद्र यादव, लालजी सरोज, नरेंद्रलाल, जयप्रकाश, गिरिश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें