फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण सरंक्षण के साथ अधूरे विकास कार्य पूरा करना मेरी प्राथमिकता:दारा सिंह चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी (मऊ)। जिले में पर्यावरण सरंक्षण को लेकर मेरा प्रयास शुरू से ही प्राथमिकता वाला कार्य रहा है। यहीं वजह है कि जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के तहत किए गए पौधरोपण की सुरक्षा को लेकर मेरे द्वारा जिम्मेदारों को सख्त निर्देश दिया गया है। यह बात रविवार की शाम प्रदेश के वनमंत्री दारा सिंह चौहान ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन

वनमंत्री के रविवार की शाम बड़ागांव स्थित भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता के आवास पर बैठक कर कार्यकर्ताओं तथा लोगों की समस्याओं को सुने। इस दौरान वनमंत्री ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि जिले में विकास कार्यो को पूरा कराना ही उनका और उनकी सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि घोसी रेलवे स्टेशन को हाल्ट नहीं बल्कि पूर्ण स्टेशन का दर्जा दिलाने का प्रयास होगा। वहीं मऊ टर्मीनल का कार्य जल्द ही पूूरा होने की बात कही।
इस दौरान उपस्थित लोगों की जन समस्याओं को सुनने के साथ मौके पर उपस्थित एसडीएम सीएल सोनकर व सीओ धनन्जय मिश्रा को कार्यवाही को कहा।कहा कि जुलाई माह में जो पौधरोपण कराया गया है, उसकी रक्षा पहली प्राथमिकता है। लोगों से अपील है कि वन विभाग या गांव सभा द्वारा कराए गए वृक्षारोपण को सुरक्षित रखने में सहयोग करे।वृक्ष,वन रहेगे तभी हम और आने वाला भविष्य सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यकर्ताओं ने वनमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, शिवप्रसाद उपाध्याय, कवल देवी गिरी, भानुप्रताप सिंह, संगम यादव, नवनीत चौरसिया, अंबिका यादव,अशोक गुप्ता, अनिल निषाद, राजेश यादव, मुन्ना साहनी, सूर्यभान मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें