फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को समय से करें पूरा : एके शर्मा

विज्ञापन
नगर के गायघाट पर हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री एके शर्मा। - फोटो : शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गश्त करती पुलिस टीम। फाइल
विज्ञापन
मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को नगर के तमसा नदी के गाय घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण किया। समय से प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट पूरा होने से जहां जिले की विकास गति तेज होगी। वहीं जिला का पहला पर्यटन स्थल बनने से नगरपालिका का राजस्व भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने गायघाट पर बन रहे रिवर फ्रंट के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। कमी मिलने पर अधिकारियों को गुणवत्तापरक काम कराने का दिशा निर्देश दिया।
नगर पालिका की ओर से तमसा के गाय घाट सहित अन्य घाटों को रिवर फ्रंट विकसित करने का काम चल रहा है। जनवरी के दूसरे सप्ताह तक प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा।
लखनऊ स्थित गोमती नदी पर बने रिवर फ्रंट की तर्ज पर तमसा के गायघाट से रेलवे स्टेशन तक तमसा नदी के किनारे रिवर फ्रंट बनाने का काम तेजी से चल रहा है। सीढ़ी, भगवान शंकर की प्रतिमा सहित अन्य निर्माण कार्य चल रहा है। प्रोजेक्ट के तहत नगरवासियों के लिए फ्री वॉक-वे, साइकिल ट्रैक, रेस्तरां और बोटिंग सहित तमाम सुविधाएं होगी।
विज्ञापन

इतना ही नहीं यहां अलग-अलग प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे। रिवर फ्रंट का प्रमुख आकर्षण नदी और रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे होंगे। यहां लोगों के टहलने के लिए सेंटर की सुविधा होगी।
इसी तरह से बोटिंग से मछुआरों को योजना से लाभ मिलेगा। इसके अलावा हर घाट को आकर्षक लाइट से सुसज्जित किया जाएगा। युवाओं के लिए घाटों पर ओपन जिम भी बनाया जाएगा। जबकि बुजुर्गों के लिए योगा सेंटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें