फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मिशन शक्ति के विशेष अभियान की पूरी करें तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति के विशेष अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज 4) के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का निर्देश दिया। यह अभियान 14 अक्तूबर से शुरू होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि 14 अक्तूबर को सुबह 8:30 बजे से महिला सशक्तिकरण रैली निकाली जानी है। सोनीधापा इंटर कॉलेज से कलेक्ट्रेट परिसर तक रैली निकालने एवं रैली समापन स्थल के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में भी प्रभात फेरियां/झांकियां निकालने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया। ।जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रत्येक तहसील मुख्यालय के साथ ही हर तहसील के कम से कम एक विकासखंड मुख्यालय से भी बड़ी प्रभात फेरी/झांकी निकालने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने ग्रामीण स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों के साथ ही ब्लॉक, तहसील एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों को भी कार्यक्रमों में उपस्थित रहते हुए कार्यक्रमों की अधिकतम उपयोगिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिया।बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर,मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार अत्री सहित अभियान से जुड़े समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें