फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: क्षय रोग को मात देने के लिए बाल गोपालों को मिलेगा दोगुना पौष्टिक आहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बाल गोपालों को सेहतमंद बनाने और क्षय रोग से मुक्त रखने के लिए सरकार ने पहल की है। अब बच्चों को दोगुना पौष्टिक आहार दिया जाएगा। वहीं, स्वास्थ्यकर्मी टीबी की भ्रांतियों को दूर करने के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगें। शासन के निर्देश पर छह वर्ष तक के बच्चों को प्रत्येक माह स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास पुष्टाहार विभाग के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषाहार उपलब्ध कराया जाता है। अब बच्चों को दोगुना पुष्टाहार दिया जाएगा। शासन की ओर से छह वर्ष तक के बच्चों को चावल 30 ग्राम, आटा 25 ग्राम, दाल 20 ग्राम, आचार, पापड़, सलाद 60 ग्राम, रसेदार सब्जी 15 ग्राम, सूखा सब्जी 50 ग्राम, गुड़ 10 ग्राम, पोहा 50 ग्राम प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाना है। डीपीपीएमसी जयदेश यादव ने बताया कि वर्ष 2023 में पांच वर्ष तक क्षय रोग से ग्रसित 13 बच्चे पाए गए थे, इसमें तीन पूरी तरह स्वस्थ हो चुके है। विभाग की ओर से इनका उपचार कराया जा रहा है। 128 बच्चों को दी गई टीपीटी (ट्यूवर क्लोसिस प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट) दिया गया है। इसमें निर्धारित अवधि तक बच्चों को क्रीमो प्रोफाइलेक्सिस नामक दवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें