फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में पूरा करे 100 बेड अस्पताल का कार्य:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल और सीएमओ डा. सतीशचंद्र सिंह ने सोमवार को ब्लाक के लाडपुर में बन रहे 100 बेड अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधूरा कार्य देखकर डीएम ने नाराजगी जताई और एक सप्ताह के भीतर कार्य पूूरा कराने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अवर अभियंता को दिया। चेताया कि इसमें लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी और सीएमओ जब कोपागंज ब्लाक के लाडपुर में निर्माणाधीन अस्पताल का जायजा लेने पहुंचे तो वहां गार्ड के अलावा कोई नहीं मिला। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। वहीं कुछ देर तक निर्माणाधीन अस्पताल का जायजा लेने के बाद डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अवर अभियंता को फोन पर निर्देश दिया कि हर स्थिति में एक सप्ताह के भीतर अस्पताल का कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। साथ ही सीएमओ को खुद निर्माण कार्य की प्रगति की लगातार मानीटरिंग करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें