मधुबन तहसील पर सम्पूर्ण समाधान दिवस पर लोगों की समस्या सुनते जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी औ?
- फोटो : MAU
मधुबन/ घोसी। तहसील सभागार में जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनका समाधान निकाला गया। अधिकतर मामले राजस्व से जुड़े रहे। कई विभागो के 93 शिक़ायती पत्र आए थे। जिनमें से 13 की सुनवाई कर उन्हें सुलझाया गया। राधिका पत्नी रामजनम निवासी भानपुर ने गांव के ही एक व्यक्ति ने पोखरी को दवंगई कर अतिक्रमण करने की शिकायत की। नरायनपुर निवासी पप्पू मौर्य ने रास्ता अवरुद्ध किए जाने, सकड़ीकोल निवासी बबिता गोंड ने अंत्योदय सूची में नाम होने के बाद भी कोटेदार के राशन न देने, गांगेवीर निवासी दिव्यांग प्रेमचंद शर्मा ने आवास सूची में नाम होने के बाद भी आवास नहीं मिलने की शिकायत की। इनकी शिकायतों को जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सुलझाने को कहा। जिलाधिकारी ने पूर्व के लंबित प्रकरणों को भी जल्द निबटाने को कहा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे, मुख्य चिकित्साधिकारी सतीश चंद्र सिंह, बीडीओ देवकुमार चतुर्वेदी, पूर्ति निरीक्षक जयनारायन यादव, सीएचसी अधीक्षक डॉ.राजीव कुमार पांडेय, तहसीलदार सुभाष चंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे उपस्थित रहे ।उधर घोसी तहसील में उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिसमें 70 आवेदन आए। पांच मामलों का निपटारा किया गया। सोहड़ निवासी गनपत पुत्र केशरी ने गाटा संख्या 276 कब्रिस्तान को गांव के ही दबंगों द्वारा हड़पने की शिकायत की। तहसील में कार्यरत संग्रह अनुसेवक अली रजा पुत्र जहिरुलहक ने अपने अमीन राजेंद्र पांडेय की नियुक्ति होने के बाद गलत तरीके से अनुसेवक पद पर मंशा यादव की नियुक्ति की शिकायत कर जांच की मांग किया। तिलई बुजुर्ग निवासिनी देवराजी देवी ने आवास, सुल्तानपुर निवासी मोहम्मद अहमद जया ने चकमार्ग पर ताड़ का पेड़ लगाकर अतिक्रमण करने, टेघना निवासी ब्रजभूषण सिंह ने पोखरी पर्व दबंगों के कब्जा करने, पतीला जमीन पतीला निवासी जनार्दन मौर्य ने आवास अपात्र लोगो को देने की शिकायत की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।