फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत की

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। जनपद के तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में घोसी में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। लोगों सरकारी जमीन पर मनबढ़ों की ओर से कब्जा करने की शिकायत की।
विज्ञापन

तहसील घोसी में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान 62 शिकायतें आईं, जिनमें से सात शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। छह शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर टीमों को भेजा गया। प्राप्त शिकायतों में से राजस्व विभाग के 42, पुलिस विभाग के छह, विद्युत विभाग के चार, विकासखंड के चार तथा शेष अन्य विभागों से संबंधित थे।
जिलाधिकारी ने भूमि विवाद से संबंधित समस्त शिकायतों का पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण अगले संपूर्ण समाधान दिवस से पूर्व करने के लिए कहा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय,मुख्य चिकित्साधिकारी नंदकुमार, जिला विकास अधिकारी उमेश चंद तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुहम्दाबादगोहना: तहसील सभागार में उपजिलाधकारी हेमंत चौधरी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। विभिन्न समस्याओं से संबंधित 35 फिरयादी पहंुचे। जिसमें से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। शिकायतों के क्रम में तहसील क्षेत्र के सेमरी गांव के ग्राम प्रधान अंगद सिंह चौहान ने गांव में सरकारी नवीन परती जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा के प्रयास की शिकायत की।
इसी प्रकार बड़ागांव निवासी फूल बदन ने अपनी आबादी की जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत की। जूडनपुर गांव निवासी शिवधारी ने भी अपनी जमीन में अवैध कब्जा करने की शिकायत की। इस दौरान नायब तहसीलदार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें