फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जांच में पकड़ी गई स्टांप शुल्क की चोरी, होगी वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जनपद में खुश्की बैनामा अभिलेखों की जांच के दौरान स्टांप शुल्क की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। सहायक महानिरीक्षक निबंधन राकेश सिंह ने नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन की नामांतरण एवं गृहकर/ जलकर संबंधी पत्रावलियों के परीक्षण के दौरान खामी पाई। प्रकरणों में स्टांप वाद दर्ज कर नियमानुसार वसूली की जाएगी। जनपद में खुश्की बैनामा अभिलेखों की जांच के दौरान स्टांप शुल्क की चोरी में 41 मामलों में स्टांप वाद दर्ज किए गए हैं। 44 लाख 42 हजार 200 रुपया के स्टांप शुल्क की वसूली की जानी है। सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने बताया कि नगर पालिका परिषद मऊनाथभंजन की नामांतरण एवं गृहकर/ जलकर संबंधी कुल 500 पत्रवालियों का परीक्षण किया गया। अब तक 133 पत्रावलियों पर स्टांप शुल्क की देयता संदिग्ध मिली है। परीक्षण एवं मूल्यांकन सूची से मिलान कर स्टांप शुल्क की कमी पाए जाने वाले प्रकरणों में स्टांप वाद दर्ज कर वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा 72 खुश्की पत्रावलियों का परीक्षण किया गया, जिसमें स्टांप कमी के आकलन के लिए विवरण उपलब्ध न होने के कारण उनके भौतिक सत्यापन/स्थल निरीक्षण के लिए तहसीलदार सदर से आख्या मांगी गई है। आख्या प्राप्त होने के बाद उनके खिलाफ भी स्टांप वाद दर्ज कर स्टांप शुल्क की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें