नेहरु युवा केंद्र की ओर से पं दीनदयाल की जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार
को नगर स्थित डीएवी इंटर कालेज के सभागार में वाद विवाद प्रतियोगिता का
आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी ने
प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में आशुतोष तिवारी
को प्रथम, अजिता पांडेय को द्वितीय तथा जय गुप्ता को तृतीय स्थान मिला।
अमित त्रिपाठी, आदित्य सिंह तथा वर्तिका यादव को सांत्वना पुरस्कार मिला।
इस मौके पर नरेंद्र त्रिपाठी, उपेंद्र पति पांडेय, ऋषिकेश पांडेय,
ज्ञानेंद्र मिश्र, शरद पांडेय, रामअवध, अर्चना गुप्ता, अरविंद त्रिपाठी,
प्रसूनलता सिंह, शैलेंद्र यादव आदि शामिल थे।