फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान और दिमागी बुखार पर प्रभाव नियंत्रण के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 30 अप्रैल और दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल तक संचालित करने की तैयारी को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डॉ. आरएन. सिंह ने बताया कि फ्रंटलाइन वर्कर्स जनपद में प्रत्येक मकान पर क्षय रोग, कुष्ठ रोग तथा फाइलेरिया एवं काला अजार रोगों से प्रभावित लोगों के प्रति भी संवेदीकरण का कार्य करेंगे। दस्तक अभियान के दौरान किसी रोग के लक्षणों वाले किसी व्यक्ति की सूचना प्राप्त होने पर उस व्यक्ति का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण ई-कवच पोर्टल पर डिजिटल अपलोड किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों की सफाई दवाओं का छिड़काव कराएं।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित अन्य नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगरीय निकायों में दिमागी बुखार एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों, जल जनित रोगों तथा उष्ण मौसम से संबंधित रोगों हीट रिलेटेड इलनेसेज की रोकथाम के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के तहत विद्यालयों में बच्चों को दिमागी बुखार और अन्य वेक्टर जनित रोगों, पेयजल को उबालना, एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के विषय में सक्रिय सहभागिता के साथ जागरूकता पैदा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि आवासीय क्षेत्रों के आसपास छछूंदर, चूहा आदि को नियंत्रित करने के लिए किसानों को जागरूक करने का निर्देश दिया। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में लगे जनपद स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारियों द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता, समस्त खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें