फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने विद्युत उपकेंद्र पर किया हंगामा

Thu, 07 May 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर क्षेत्र के बढुआ गोदाम विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार की रात मनबढ़ युवकों ने जमकर हंगामा किया। उपकेंद्र पर रखे सरकारी रजिस्टर को भी फाड़ दिया। दूसरे दिन सुबह गुरुवार को अवर अभियंता ने सुरक्षा की मांग को लेकर सरायलखंसी थाने में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और कर्मचारियों को सुरक्षा देने की बात कही।
विज्ञापन



विद्युत उपकें द्र बढुआ गोदाम के अवर अभियंता ने बताया कि बुधवार की रात आसपास के कुछ मनबढ़ युवक दर्जनों की संख्या में गेट कूदकर उपकेंद्र के भीतर घुस आए। इसके बाद बिजली आपूर्ति की मांग करते हुए कर्मचारियों से हाथापाई करने लगे। इस दौरान उन्होंने लागशीट फाड़ दी।


तहरीर में अवर अभियंता ने बताया कि बुधवार को रात्रि सप्लाई 11 बजे देने के दस मिनट बाद ही कंट्रोल ने कोड देकर 3 घंटे की इमरजेंसी कटौती करा दी। कटौती होने के बाद आसपास के लोग भड़क गए और दर्जनों की संख्या में विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर जमकर बवाल किया।
विज्ञापन



कर्मचारियों से मारपीट की। उन्हाेंने बताया कि पहले से रोस्टरिंग निर्धारित होने के बाद भी आए दिन ऐसी समस्या आती है। इससे कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हाेंने  पुलिस से कर्मचारियों और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें