फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर और डीएम का फर्जी स्टेनो चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
कोपागंज थाना पुलिस द्वारा पकड़ा गया फर्जी स्टेनो चंदन उर्फ चांदनी।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। जिला पंचायत सदस्यों और लैरो गांव के प्रधान को कमिश्नर का स्टेनो और जिला पंचायत सदस्यों को डीएम का स्टेनो बनकर हड़काने वाला शख्स पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे शुक्रवार को अदरी के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस की जांच में पता चला है इस किन्नर के विरुद्ध आजमगढ़, बलिया सहित कई जिलों के थानों में मुकदमे दर्ज हैं। वह बलिया जिले के छितौनी रसड़ा का निवासी है। मालूम हो कि लैरो दोनवार के ग्राम प्रधान अच्छेलाल राजभर से गांव में रास्ता बनवाने में कमिश्नर का आदेश कराने के एवज में 25 हजार रुपये अपने एकाउंट में ट्रांसफर कराने को कहा था। ग्राम प्रधान के कहने पर जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र गोयल और अखिलेश राजभर ने उसके मोबाइल नंबर पर बात किया तो इन लोगों से उसने बड़े ताव से कहा कि मैं डीएम का स्टेनो बोल रहा हूं। उसने इन दानों लोगों को डीएम के स्टेनो आफिस आकर मुलाकात करने का चैलेंज भी दिया। जिस पर इन लोगों ने एसपी को उसका आडियो सुनाया था। एसपी के निर्देश पर पुलिस स्वाट टीम ने शुक्रवार को चांदनी पुत्र गुलाब निवासी छितौनी रसड़ा बलिया को अदरी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें