फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाली सरकार सपा की, अफसर जनता के साथ अन्याय न करें- धर्म प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सपा की वर्चुअल मासिक बैठक शनिवार को राम लगन पीजी कालेज घोसी में हुई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख का चुनाव एवं विधानसभा 2022 को किसी स्तर पर फतह करने की रणनीति बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से तंग हो चुकी है। महगांई चरम पर पहुंच गई है। जमाखोरी पर कोई अंकुश नहीं है। प्रदेश सरकार के विधायक मंत्री दल में रहते हुए विपक्ष के साथ आने को तैयार हैं।
विज्ञापन

जनता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ आशा भरी निगाहों से देख रही है। कहा कि कुछ ही दिनों बाद जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख का चुनाव होने वाले हैं। कहा कि जिला पंचायत सदस्यों ने सपा समर्थित प्रत्याशी को जिताने का मन बना लिए हैं उसी तरह ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी जीत रहे हैं।
उन्होंने नौकरशाहों को आगाह करते हुए कहा कि आने वाले समय में सपा की सरकार बनेगी , इसलिए वे इसे ध्यान में रखकर जनता के साथ अन्याय न करें। बैठक को पूर्व मंत्री राजेंद्र कुमार, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान,एमलसी लीलावती कुशवाहा,पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर,बलिया के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर, मुसाफिर यादव आदि नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें