फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों में दिखेगा देशभक्ति का रंग

Tue, 26 Jan 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां सोमवार को पूरी हो गईं। पुलिस लाइन परिसर स्थित समारोह स्थल पूरी तरह सज धज कर तैयार हो गए। स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं महत्वपूर्ण सार्वजनिक प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन



 नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कालेजों मेें राष्ट्रीय  पर्व गणतंत्र दिवस समारोह की एक पखवारे से चल रही तैयारी पूरी हो गई।  स्कूलों में परेड का आयोजन किया जाएगा। स्कूली बच्चों ने आकर्षक  सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।


गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में आयोजन स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी दिन भर लगे रहे। पुलिस ने महत्वपूर्ण स्थलों, मंदिरों, रेलवे स्टेशनों और बस स्टेशनों, राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्म जीव ब्यूरो, बीज अनुसंधान निदेशालय, रोडवेज, रेलवे सहित सहित महत्वपूर्ण सार्वजनिक प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन



  गणतंत्र दिवस को शानदार ढंग से मनाए जाने के क्रम में स्कूल, कालेज के शिक्षक व छात्र कार्यक्रम स्थल को सजाने व संवारने लगे रहे। सुबह से ही कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को शिक्षकों ने  पूर्वाभ्यास कराया।


 साथ ही घर पर भी तैयारी करने का आवश्यक निर्देश दिया है। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार गणतंत्र दिवस को शानदार ढंग से मनाए जाने के क्रम में क्षेत्र के एयरग्रीन हाईस्कूल रतनपुरा, महेश इंटर कालेज ठैंचा, सिटी कान्वेंट विद्यालय रतनपुरा, नागेश्वर पांडेय महाविद्यालय पीपरसाथ सहित विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने पूर्वाभ्यास किया।


 पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कृष्णा इंटर कालेज, एलडीसी पब्लिक स्कूल बबुआपुर, केएनएस इंटर कालेज, रामअवध सिंह महाविद्यालय,आरडीह इंटर कालेज, रामबचन विद्यास्थली भार,  वनदेवी इंटर कालेज सहित विभिन्न स्कूलों में छात्र छात्राओं ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पूर्वाभ्यास किया। कृष्णा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य तेज बहादुर यादव ने बताया कि कार्यक्रम में बेहतर प्रस्तुति के मद्देनजर छात्र छात्राएं काफी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें