फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी अधूरी तैयारी के बीच शुरू हुई महाविद्यालयीय परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के महाविद्यालयों की स्नातक द्वितीय, तृतीय वर्ष की परीक्षाएं सोमवार को आधी अधूरी तैयारियों के बीच शुरू हुई। परीक्षा के सफल संचालन के लिए विश्वविद्यालय की तरफ से नोडल की तैनाती न होने से अव्यवस्था की स्थिति रही। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए निगरानी की व्यवस्था जैसे तैसे हो रही थी। इसके चलते कई परीक्षा केंद्रों नकल माफिया हावी रहे। नगर स्थित डीसीएसके पीजी कॉलेज के मुख्य द्वार पर ही सघन तलाशी लेने के बाद परीक्षार्थियों को कक्ष में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

जिले में 195 डिग्री कॉलेजों में अध्ययनरत बीए द्वितीय वर्ष तथा तृतीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर के छा छात्राओं की परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले के 120 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के पहले दिन की परीक्षा आधी अधूरी तैयारी के बीच शुरू हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से जिले में परीक्षा नोडल की तैनाती न होने से परीक्षा केंद्रों पर समस्याओं का त्वरित निस्तारण नहीं हो रहा था। तलवार लटकने के भय से महाविद्यालयों के प्राचार्य कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हो रहे थे।परीक्षा के पहले दिन सोमवार को पहली तथा तृतीय पालियों में बीए द्वितीय वर्ष तथा तृतीय वर्ष के परीक्षार्थियों संस्कृत, सैन्य विज्ञान, पत्रकारिता की परीक्षा हुई।
नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज में बीए द्वितीय तथा बीए तृृतीय वर्ष की संस्कृत प्रथम प्रश्न पत्र तथा पत्रकारिता की परीक्षा हुई। परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही कालेज प्राचार्य डॉ. एके मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेकर परीक्षा कक्ष भेजा। परीक्षा में 214 परीक्षार्थी शामिल हुए। कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र ने सभी परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया साथ ही आनलाइन मानीटरिंग करते रहे। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी की व्यवस्था कागज पर होती रही। इससे कई परीक्षा केंद्रों पर नकलमाफिया अपने मिशन में कामयाब रहे।
विज्ञापन

रतनपुरा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के भुड़सुड़ी स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज में दो पालियों में बीए द्वितीय तथा तृतीय वर्ष की संस्कृत प्रथम प्रश्न पत्र तथा सैन्य विज्ञान की परीक्षा हुई। पंजीकृत 197 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षार्थियों की गेट पर ही तलाशी लेकर मास्क के साथ परीक्षा कक्ष भेजा गया। प्राचार्य डॉ. आरए मिश्र ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें