फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय का ताला तोड़ चोरों ने अलमारी से उड़ाया डेढ़ लाख का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/वलीदपुर। मुहम्मदाबा द गोहना कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर मुहल्ला स्थित शिव कुमारी महाविद्यालय में बुधवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोर महाविद्यालय की अलमारी तोड़कर अंदर रखा नगदी सहित कीमती सामान चुराकर ले गए। महाविद्यालय प्राचार्य को इस घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह हुई। प्राचार्य ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर मोहल्ले में शिव कुमारी महाविद्यालय स्थित है। बुधवार की रात चोर चाहरदीवारी फांद कर महाविद्यालय में घुसे। साथ ही कालेज के दो कमरों में बंद ताले को तोड़कर अंदर आलमारी में रखे फीस का करीब एक लाख रुपया लैपटाप सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। चोरी करने के दौरान चोर अंदर लगाए गए सीसी टीवी के डीवीआर को भी अपने साथ चुराकर ले गए। महाविद्यालय के अंदर सो रहे चौकीदार को इस घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह हुई। नीद खुलने पर चौकीदार ने दरवाजा के साथ आलमारी टूटी देखी। इसके बाद घटना की सूचना प्राचार्य प्रवीण सिंह को दिया। मौके पर पहुुंचे प्राचार्य प्रवीण सिंह ने कोतवाली पुलिस को सूचना के साथ तहरीर दिया। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे प्रकरण की छानबीन की। इस संबंध में बात करने पर कोतवाली प्रभारी मोहम्मदाबाद गोहना नीरज पाठक ने बताया कि प्राचार्य प्रवीण सिंह द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र की जांच की जा रही है। इसमें उन्होंने अज्ञात चोरों को आरोपित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें