कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक किशोर के साथ सामूहिक कुकर्म का मामला प्रकाश में आया है। किशोर की मां की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
31 जुलाई को हुई इस घटना में शुरू में तो किशोर के घर वाले चुप रहे, लेकिन बुधवार को जब उसकी तबियत बिगड़ गई तो उन्होंने मुकदमा दर्ज करा दिया।
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के मुख्य आरोपी का नलकूप है। वहां वह 31 जुलाई को अपने दो साथियों के साथ बैठा था। इसी दौरान गांव का 14 वर्षीय किशोर वहां पहुंच गया। ऐसे में तीनों उसे धमकाकर गन्ने के खेत में ले गए।
वहां तीनों ने उसके साथ अप्राकृतिक कुकर्म किया। किशोर ने घर आकर अपने परिवार वालों को इस घटना के बारे में नहीं बताया लेकिन बुधवार को जब उसकी हालत खराब हो गई तो उसने अपनी मां को इस बारे में बताया। इसपर उन्होंने कोतवाली में तीनों युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी छांगुर पांडेय, सोनू यादव और बिल्लू के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। किशोर को मेडिकल मुआयने के लिए भेजा गया है।