फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर का प्रकोप जारी, कोहरे से ढका रहा आसमान

विज्ञापन
रविवार को कड़ाके की ठंड के बीच शहर के बालनिकेतन पर कुछ इस तरह छाया कोहरा। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। सोमवार को भी कोहरे से आसमान पटा रहा। इससेलोगों की दिनचर्या पर कोहरे का भी खासा असर देखने को मिला। सोमवार को लगभग 10 बजे तक कोहरा छाए रहने से लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। भोर में चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहा। प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्रियों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। सुबह लगभग 10.30 बजे भगवान भाष्कर का दर्शन हुआ तो लोगों को थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों शीतलहर का कहर जारी रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। रविवार की रात से कोहरा पडना शुरू हो गया था। सोमवार को सुबह लगभग 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। सवारी वाहन धीमी गति से हेडलाइट जलाकर चलते देखे गए। इस बीच आम जनजीवन पर मौसम के बदलाव का व्यापक असर नजर आया। लोग देर तक घरों में ही दुबके रहे। सर्द हवा चलने तथा धूप न निकलने से लोग ठिठुरते रहे।सुबह लगभग 10.30 बजे धूप निकली तो लोगों को राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 75 प्रतिशत तथा पांच किमी प्रति घंटा की रफ्तार हवा चल रही थी। कोहरे के चलते भोर में चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होने से महानगरों कीे ओर जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्रियों के लिए एक-एक पल बिताना भारी पड़ रहा था। भीषण ठंड के बाद भी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें