दुबारी। जिले में ठंड जानलेवा होती जा रही है। रविवार की शाम मधुबन थाना क्षेत्र के बइकंठा देवार गांव में सिंचाई कर रहे 55 वर्षीय किसान की ठंड लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले शनिवार को भी कोपागंज निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की ठंड लगने से मौत हो गई। ऐसे में 48 घंटे में जिले में दो लोगों की मौत हो गई है। बइकंटा देवार निवासी जंगबहादूर चौहान (55) रविवार की शाम को खेत में सिंचाई कर रहा था। अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे कस्बा स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए तो उसने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। अस्पताल पहंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े पुत्र उमाशंकर ने बताया कि चिकित्सकों ने मौत का कारण ठंड लगना बताया है। सोमवार को किसान का अंतिम संस्कार कर दिया गया। किसान की मौत पर पत्नी रजिया देवी और पुत्र उमाशंकर और वकील बिलखते रहे। तहसीलदार मधुबन राहुल गुप्ता ने ऐसी किसी घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई। बताया कि वह सीएम ड्यूटी में हैं। कार्यक्रम के बाद वह घटना की जानकारी हासिल करेंगे।