फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ दफ्तर सैनिटाइज कर तीन मुहल्ले को बनाया हॉट स्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शु्क्रवार को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के 34 मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या 252 हो गई। मिले संक्रमितों में एक सीएमओं कार्यालय और एक जिला महिला अस्पताल की सफाई कर्मचारी सहित 32 शहर क्षेत्र के रहने वाले थे। ऐसे में शनिवार को जहां शहर के तीन मुहल्ले हॉट स्पॉट बने। वहीं सीएमओ और जिला महिला अस्पताल को बंद कर सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने से शहर क्षेत्र का निजामुद्दीनपुरा, ग़ालिबपुर और मुंशीपुरा नया हॉट स्पॉट बना। इन तीनों मुहल्ले से कोरोना संक्रमित 17 मरीज मिले थे। शनिवार की शाम नगर पालिका के कर्मचारियों ने इन तीनों मोहल्लों को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया है। साथ ही मोहल्ले घरों में रहने वालों को हॉट स्पॉट के नियमों का पालन कराने की अपील किया।
कोरोना की जांच के लिए भेजे गए नमूनों में से निजामुद्दीन पुरा में तीन, गालिबपुर में एक तथा मुंशीपुरा में 13 संक्रमित मरीज मिले हैं। शनिवार की शाम को नगर पालिका कर्मियों ने बांस बल्ली लगाकर तीनों मुहल्लो को सील कर दिया। यहां पर कोरोना मिलने के बाद तीनों मोहल्लों को हॉटस्पॉट जॉन बना दिया गया है। इसी क्रम में शनिवार की दोपहर सीएमओ दफ्तर के साथ जिला महिला अस्पताल को सैनिटाइज कर वहां काम करने वाले कर्मचारियों की सैपलिंग की गई। माह का द्वितीय शनिवार होने और संपूर्ण बंदी के पहले दिन सीएमओ दफ्तर में कर्मचारियों का आवक कम था। लेकिन सैपलिंग कराने के लिए कर्मचारी दफ्तर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें