फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रेचर पर खून लगा देखकर भड़के सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेश अग्रवाल ने मंगलवार को रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान स्ट्रेचर में खून लगा देखकर वह महिला स्वास्थ्यकर्मी पर भड़क गए। सीएमओ सुबह दस बजे सीएचसी पहुंचे। उन्होंने वार्डो में साफ-सफाई, डिलीवरी रूम, उपस्थिति रजिस्टर आदि की जांच की। इस दौरान स्ट्रेचर पर खून लगा दिखाई देने पर महिला कर्मी को डांटा। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के बाहर एक डायग्नोस्टिक सेंटर और एक मेडिकल हाल की जांच की। दोनों बिना पंजीकरण के चलाए जा रहे थे। इसके बाद एक निजी अस्पताल पहुंचे। यहां बिना डाक्टर के नाम व मोबाइल नंबर के पैड छपा था। किसी ने भी अपना पंजीकरण नहीं दिखाया। मौजूद कोई भी कर्मचारी न तो कोई कागज दिख सका और न ही चिकित्सक के बारे में जानकारी दे पाया। वहीं, सीएमओ ने चिरैयाकोट में एक निजी अस्पताल और एक जांच केंद्र की जांच की। यहां पर अस्पताल में एक चिकित्सक मौजूद थे, जबकि डायग्नोस्टिक सेंटर खुला था। सीएमओ डॉ. नरेश अग्रवाल ने बताया कि जांच में इन सभी अस्पतालों, मेडिकल हाल और डायग्नोस्टिक सेंटर में कमियां मिली है। सभी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें