मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने शुक्रवार की शाम को साढ़े तीन बजे जनपद के सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से वेबिनार के माध्यम से बात किया। सीएम ने प्रधानों से कहा कि वे समग्र भाव से गांव के विकास के बारे में कार्य करें। मुख्यमंत्री ने प्रधानों से कहा कि चूंकि इस समय कोविड का संक्रमण काल चल रहा है। इसलिए गांव के लोगों को कोविड के प्रोटोकाल का अनुपालन करने के लिए जागरूक करें। गांवों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ गांव के हर पात्र व्यक्ति को मिले। यह देखना उनका दायित्व है। प्रधानों ने अपने घरों से सीएम के संबोधन को सुना।
कोपागंज ब्लाक के सभागार में कुछ प्रधान आए थे। इन्हें सोशल डिस्टेसिंग के साथ बिठाया गया था। ठीक 3.30 बजे सीएम बेबिनार के माध्यम से प्रधानों से संवाद करना शुरु कर दिए। लगभग 20 मिनट तक यह कार्यक्रम चलता रहा। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन ने भी प्रधानों को संबोधित किया। पंचायती राज्य मंत्री उपेंद्र शुक्ल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रधान योगी और राज्यपाल का संबोधन सुनकर काफी प्रभावित नजर आए।