फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने सीएम का फूंका पुतला

Tue, 12 Apr 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
पुतला फूंका
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में केंद्र और प्रदेश सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने रतनपुरा ब्लाक मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की दोनों सरकारें हर मोर्चे पर विफल हैं। किसानों के मसले पर दोनों सरकारों ने धोखा दिया है। आधा अधूरा भी मुआवजा नहीं दिया गया है।  
विज्ञापन
कहा कि जिस प्रकार केंद्र की सरकार ने झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया उसी प्रकार प्रदेश सरकार भी छात्रों को लैपटाप और टैबलेट, बेरोजगारी भत्ता का सब्जबाग दिखाया।  ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली 10 घंटे भी नहीं मिल पा रही है। ब्लाक अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते महंगाई पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।   अतंर्राष्ट्रीय  बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घटने के बाद भी दोनों सरकारें इस पर कोई निर्णय नहीं ले पा रह है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हीरालाल राजभर, पूर्व ब्लाक प्रमुख डा. प्रभुनाथ राजभर, ओमनरायण शर्मा, पूर्णवासी मौर्य, महातम तिवारी, सचिदानंद आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें