मधुबन। मतदाता सूची के नाम जोड़ने या संशोधन को लेकर आ रही शिकायतों को दूर करने का निर्देश एसडीएम ने सभी बीएलओ-राजस्वकर्मी को दिया है। मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ती में एसडीएम लालबाबू दुबे ने बताया कि तहसील से जुड़े सभी राजस्वकर्मी तथा बीएलओ को निर्देशित किया गया कि वह वर्तमान में मतदाता सूची में नाम जोड़ने या संसोधन करने के लिये आए, सभी आवेदनों पर आवेदक के हस्ताक्षर की बारीकी से जांच करें। जिससे ज्ञात हो सके हस्ताक्षर स्वयं आवेदक के हैं या नहीं। क्योंकि ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि पंचायत चुनाव के दावेदारों द्वारा आवेदक के फर्जी हस्ताक्षर के सहारे नाम जोड़ने या संसोधन का प्रयास चल रहा है। जबकि आवेदन कर्ता वर्तमान में कहीं और है, और यह सब केवल वोट की राजनीती के लिये हो रहा है। सभी को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अगर ऐसा कोई प्रकरण संज्ञान में आता है तो तत्काल उनके खिलाफ रिपोर्ट देने को कहा गया है। जिससे संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। तहसील कर्मियों को पूरी पारदर्शिता के साथ काम करने का निर्देश दिया है और साथ ही चेेताया है कि कोई भी पात्र वोटर कार्ड से वंचित न रह जाए।