फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाला छठ को लेकर तालाब और घाटों की शुरू हई साफ-सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में नहाय खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व डाला छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान 18 नवंबर यानि बुधवार से शुरू होगा। पर्व के मद्देनजर डाला छठ पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूजा में लगने वाले सामानों की खरीद में महिलाएं जुट गई हैं। अब जलाशयों के साथ नदियों के किनारे घाटों पर बेदी बनाने का काम भी शुरू हो चुका है। इस दौरान नगर क्षेत्र में नगर पालिका घाटों की सफाई का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचल तक डाला छठ पर्व को महिला और पुरुष धूमधाम से मनाते है। इस क्रम में जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचल में घाटों के साथ नदियों के तटों की सफाई संबंधित विभाग, पूजा समितियां सहित अन्य संबंधित विभाग करता है। जिला मुख्यालय पर तो नगर पालिका प्रशासन द्वारा तमसा नदी के घाटों को साफ किया जाता है। इसके अलावा ब्रह्मस्थान स्थित पोखरे में भी साफ सफाई की जाती है। सोमवार को नगर पालिका ने शहर के मड़ैया घाट सहित आसपास के घाटों पर साफ-सफाई भी किया। पूजा में लगने वाले सामानों की खरीदारी में महिलाएं आज से ही जुट गईं हैं। इसमें सुपेली, दउरी सहित कुछ ऐसे समाग्री होती है, जिसको एकत्र करना होता है। एक दो दिन बाद नदियों के घाटों पर बेदी बनाकर लोग उस पर नाम लिखने का क्रम भी शुरू हो गया है।
इस संबंध में मुहम्मदाबादगोहना कस्बा निवासी पं. वीरेंद्र शुक्ल ने बताया कि डाला छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान 18 नवंबर से शुरू हो जाएगा। उस दिन व्रतीजन नदी, तालाब, जलाशयों में स्नान कर अरवा चावल, सेंधा नमक, चना का दाल, कद्दू की सब्जी का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करेंगी तत्पश्चात सूर्योपासना कर छठ अनुष्ठान की शुरूआत करेंगी। इसके साथ 19 नवंबर को खरना का व्रत होगा। पुन: 20 नवंबर को श्रीसूर्य षष्ठी डाला छठ पर्व मनाया जाएगा। उस दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन

अगले दिन शनिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया जाएगा। इसके बाद पारण के साथ श्री सूर्योपासना महाव्रत अनुष्ठान का समापन होगा। पर्व के मद्देनजर छठ पूजन से संबंधित बाजार में दुकानें सजने लगी है। व्रती के परिजन सूप, डाला, नारियल, गेहूं, घी, गुड, साड़ी, पूजा के बर्तन, पूजन सामग्री आदि खरीदने मे जुट गए हैं। मझवारा संवाददाता के अनुसार डाला छठ पर्व के मद्देनजर लोग तैयारियों में जुट गए है।
मधुबन। छठ पर्व को लेकर नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से तैयारी तेज हो गई है। नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया उफरौली स्थित दुधिया पोखरे पर पहुंच कर व्यवस्थाओं तथा हिराजपट्टी, आदर्श नगर छपराभंगी ,उसुरी पोखरा ,खीरीकोठा चोरहा, गांगेवीर, ककराडीह आदि जलाशयों पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर सभासद विनोद कुमार मद्धेशिया, लोक गायक चंद्रकिशोर पांडेय, पीयूष मद्धेशिया, बलवंत चौधरी, मिश्री लाल आदि रहे। रानीपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में डाला छठ पर्व की तैयारी जोरों पर चल रही है। क्षेत्र के युवाओं ने गोदाम घाट पर साफ सफाई कर बेदी बनाकर अपना नाम व व्रती महिलाओं का नाम लिखकर अपनी जगह सुरक्षित करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें