राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष रामाश्रय यादव।
मऊ। उत्तरप्रदेश पंचायती राजग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्ववारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदशर्न में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी सम्मिलत रहें। जहां बाद में विरोध प्रदर्शन के बाद 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और पंचायती राज्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु को सौंपा।
सौंपे गए ज्ञापन में सफाई कर्मचारी संघ ने न्यूनतम वेतनमान बढ़ाने, पुरानी पेंशन योजना को शुरू कराने, मासिक पेंशन,स्वास्थ्य सुविधाओं समेत 11 सूत्रीय मांगों को पूरी करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन करते हुए संघ के जिला महामंत्री हरेंद्र यादव ने बताया कि इस माह के आख्रिरी तक हमारी मांगों को सरकार द्ववारा स्वीकृति नहीं दी जाएगी तो मजबूरन संघ को 1 फरवरी को लखनऊ पहुंचकर विधान सभा का घेरा करेंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अभिषेक त्रिपाठी, कमलेश कन्नोजिया, रामविलास यादव, शिवकुमार, जयराम समेत एक सैकड़ा से ज्यादा सदस्य मौजूद रहें।