फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: छठ के लिए घाटों पर सफाई शुरू, रास्तों की होगी मरम्मत

विज्ञापन
छठ पूजा को लेकर नगर के मडै़याघाट पर पर बेदी बनाने के लिए स्थान रिजर्व करती बच्ची।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर पालिका ने तैयारी तेज कर दी है। घाटों के कायाकल्प के बाद अब नगर पालिका ने घाटों के आसपास और अमृत सरोवर के तहत चिह्नित तालाबों के किनारे सफाई अभियान शुरू कर दिया है। व्रतियों को घाट तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए टूटे रास्तों की मरम्म्त कराई जाएगी।
ईओ डॉक्टर मणिभूषण तिवारी ने बताया कि नगर पालिका ने सफाई के लिए दो विशेष टीमें गठित की हैं। इन टीमों की मॉनिटरिंग खुद अधिशासी अधिकारी (ईओ) कर रहे हैं। टीमें सुबह-शाम घाटों पर सफाई कर रही हैं। घाटों पर जमा कूड़ा-कचरा हटाने के साथ झाड़ियों की कटाई, घास की सफाई और चूना छिड़काव का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ का कहना है कि छठ से पहले सभी घाटों को पूरी तरह साफ-सुथरा कर दिया जाएगा। घाटों पर पानी में उतरने के लिए सीढ़ियों की मरम्मत, बैरिकेडिंग और लाइटिंग की व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें