फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एक दिन की मुख्य विकास अधिकारी बनीं कक्षा 8 की छात्रा दिशा पटवा

विज्ञापन
Photo Title
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ। कंपोजिट विद्यालय, मुहम्मदाबाद गोहना की कक्षा 8 की छात्रा दिशा पटवा को एक दिन के लिए मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली के प्रति जागरूकता बढ़ाना इसका उद्देश्य रहा।
इस दौरान छात्रा ने प्रशासनिक कार्यों की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूह की गतिविधियों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एक दिन की मुख्य विकास अधिकारी दिशा पटवा ने विकास खंड कोपागंज की ग्राम पंचायत ढेकवारा में जागृति स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए जा रहे जागृति डिटर्जेंट पाउडर एवं जागृति टॉयलेट क्लीनर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। दिशा पटवा ने विकास भवन परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। जनसमस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

उनके समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं, उनके क्रियान्वयन तथा आमजन को मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
छात्रा दिशा पटवा ने माचिस की तीलियों से तैयार की गई मां दुर्गा की आकर्षक तस्वीर मुख्य विकास अधिकारी को भेंट की।
दिशा पटवा ने बताया कि वह भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें