फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिनों से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर, दो वार्ड की हजारों की आबादी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। कस्बा मधुबन के थाना गेट के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर चार दिनों से फुंका पड़ा है। इससे नगर पंचायत का वार्ड 13 के हजारों घरों की विद्युत आपूर्ति ठप है। जहां उमस भरी गर्मी में लोग रहने को मजबूर हो रहे हैं, वहीं शुद्ध पानी भी मयस्सर नहीं हो पा रहा है। प्रदूषित पानी के सेवन से लोग संक्रामक बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। काफी शिकायतों के बाद बिजली विभाग द्वारा शनिवार को ट्रांसफार्मर बदला भी गया तो उसमें से तेल के रिसाव के चलते आपूर्ति शुरू हो ही नहीं सकी। इससे लोगों में बिजली विभाग के प्रति काफी रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

मधुबन नगर पंचायत के थाने के पास लगे ट्रांसफार्मर से नगर पंचायत के वार्ड 13 सहित गुप्ता गली ,जायसवाल गली ,उसुरी गली ,शहीद चौक सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की जाती है। कस्बे के लोगों के अनुसार गत बुधवार को ओवरलोड ट्रांसफार्मर फुंक गया था। लेकिन चार दिन बाद भी जले ट्रांसफार्मर को बदला नहीं जा सका है। लगातार चार दिनों से बिजली गुल रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। लोगों को शुद्ध पानी मयस्सर नहीं हो पा रहा है। बैकिंग कामकाज पर असर पड़ रहा है। गांवों में कृषि कार्य पर असर पड़ रहा है। इस संबंध में सुरेंद्र सिंह, गजानन मौर्य, रवि कुशवाहा, गांधी मल्ल, इस्लाम अहमद, पशुपति मद्धेशिया का कहना है कि ट्रांसफार्मर में आए दिन ओवरलोड से कई दिनों तक बिजली गुल रहना आम बात हो गई है। लगातार चार दिनों से हम लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। बिजली विभाग के आला अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी ठप विद्युत आपूर्ति को बहाल नहीं किया जा सका है। समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। एसडीओ मनोज कुमार का कहना था कि दो विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने की कवायद जारी है। शीघ्र ही समस्या का निदान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें