फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत घोसी चेयरमैन के कार्यालय पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी।नगर पंचायत घोसी के चेयरमैन के कार्यालय से नदारद रहने से नाराज सभासदों ने बुधवार को कार्यालय पर तालाबंदी कर नारेबाजी किया।साथ ही उप जिलाधिकारी घोसी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सभासद संघ एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पदमाकर उर्फ सिंटू मौर्या के नेतृत्व में सभासदों ने नगर पंचायत चेयरमैन के कार्यालय से नदारद रहने के विरोध में बुधवार को नगर पंचायत चेयरमैन के कार्यालय पर ताला जड़ दिया। साथ ही नारेबाजी करने लगे।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आदर्श नगर पंचायत घोसी की अध्यक्षा कार्यालय पर उपस्थित नहीं रहती हैं,जिससे जनहित के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि अधिशासी अधिकारी तथा चेयरमैन द्वारा सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।सभासदों के प्रस्तावों पर कोई जनहित का कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि गोपाल साहनी, बरकतुल्लाह खान, अजीत सोनकर,शाहजमन, जुल्फेकार, नामित सभासद फिरोज तलवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें