कोपागंज ब्लाक के काछिकला में छोटी सरयू की खुदाई के दौरान उपस्थित बाढ़ खंड आजमगढ़ के अधिकारी और पू
- फोटो : MAU
कोपागंज। कई ग्राम सभाओं से होकर बहने वाली छोटी सरयू और भगनही ड्रेन के छूटे हिस्से की खुदाई सोमवार की सुबह शुरू हुई। ऐसा पूर्व विधायक विजय राजभर की पहल पर हुआ। खुदाई होने से अब हजारों एकड़ भूमि पर खेती की जा सकेगी। बाढ़ खंड आजमगढ़ के एसडीओ कृष्ण कुमार और जेई अविनाश पोकलैन लेकर काछीकला के भगनही ड्रेन और छोटी सरयू के स्थल पर पहुंचे और खुदाई प्रारम्भ कराई। भगनही ड्रेन और छोटी सरयू की सहरोज स्थित त्रिमुहानी तक खुदाई होगी। इस दौरान घोसी विधान सभा के पूर्व विधायक विजय राजभर और भाजपा नेता मौजूद थे। बताते चलें कि सहरोज गांव के पास टौंस नदी में मिलने वाली छोटी सरजू ड्रेन के बहाव वाले क्षेत्रों में पिछले वर्ष जलजमाव के चलते हजारों एकड़ की कृषि योग्य भूमि में फसलों की बुआई नहीं हो सकी है। यह स्थिति ग्राम सहरोज, खुखुन्दवा, काछी कला, सोड़सर, फैजुल्लाहपुर, चिश्तीपुर, फतेपुर आदि दर्जनों गांवों में बनी हुई है। सिचाई विभाग बाढ़ खण्ड आजमगढ़ द्वारा पिछले वर्ष छोटी सरयू ड्रेन की खुदाई करोड़ों रुपये खर्च कर करायी गयी थी। लेकिन काछीकला से भागनही ड्रेन और छोटी सरयू का सहरोज स्थित त्रिमुहानी तक खुदाई छोड़ दिया गया था। किसानों की समस्या को संज्ञान में लेते हुए पूर्व विधायक विजय राजभर ने बाढ़ खंड आजमगढ़ के अधिकारियो से वार्ता करके दोबारा खुदाई कराने की मांग की थी।