घोसी। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के भटौली मलिक गांव निवासिनी उरुज फिरोज की तहरीर पर पति इशरत जमाल सहित11 ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया है। उरुज का विवाह 2021 में घोसी कोतवाली क्षेत्र के भटौली मलिक गांव निवासी इशरत जमाल से हुआ था। शादी के बाद से ही कम दहेज लाने के के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित करने के साथ मारते पीटते थे। तीन तीन दिन तक भूखा-प्यासा रखते थे। दहेज में कार, नकदी एवं एसी की मांग पूरी न होने पर पति इशरत जमाल, सास सुहैल, जेठ रफत जमाल एवं अजमल जमाल, जेठानी नाजरीन, देवर हसरत जमाल, बड़ी ननद अरमा, बैसवाडा निवासी मामा शम्मू एवं मामी मुन्नी वाराणसी निवासी दिलनवाज एवं खुशनवाज ने शनिवार को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस तहरीर पर पति सहित 11 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।