फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चोरईडीह ने जाम क्लब बलिया को हराकर जीता डे कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब

विज्ञापन
विजेता ट्राफी के साथ चौरईडीह कबड्डी टीम के खिलाड़ी ।स्रोत स्वयं
विज्ञापन
करहां। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के सद्दोपुर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर दल के सौजन्य से आयोजित डे कबड्डी प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। कुल 29 टीमों की कड़ी टक्कर के बीच चोरईडीह की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

मैच में बड़हलगंज गोरखपुर ने मेघईनरैना आजमगढ़ को 46-18 से मात दी। इसके बाद कमालपुर पहाड़पुर ने सद्दोपुर को (32-22) और जाम क्लब बलिया ने देवलास को (27-22) हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
दूसरे दौर में चोरईडीह ने आजमगढ़ को 27-19 से हराया, वहीं जाम क्लब बलिया ने घोसी को बेहद कड़े मुकाबले में 30-26 से शिकस्त दी। चोरईडीह और जाम क्लब बलिया के बीच फाइनल मुकाबला शुरू हुआ। शुरुआती मिनटों से ही दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। हालांकि, चोरईडीह ने बेहतरीन रेडिंग और मजबूत डिफेंस के बल पर 22 अंक जुटाए, जबकि जाम क्लब बलिया 14 अंकों पर ही सिमट गई। चोरईडीह ने यह मैच 8 अंकों से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की, वहीं बलिया उपविजेता रही। प्रतियोगिता में देवरिया के रघ्घू को मैन ऑफ द टूर्नामेंट और जाम क्लब बलिया के रवि को बेस्ट डिफेंडर का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

मैच का सफल संचालन आयोजक अध्यक्ष विवेक कुमार व सचिव कृष्ण कुमार की देखरेख में हुआ। अजीत राजभर व अभिमन्यु चौहान ने रेफरी, सोनू कुमार ने स्कोरर तथा गोलू, अंकित, आकाश, शिवम व जयप्रकाश ने वालंटियर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें