फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियों में भोजन संग खेलकूद में मस्त हैं बच्चे

Sat, 23 May 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की ओर से गर्मी की छुट्टियों में परिषदीय विद्यालयों में मिड-डे-मील योजना शुरू किए जाने के बाद भी जिले के अधिकांश विद्यालयों पर जहां शिक्षक व  बच्चे ही नहीं आ रहे। वहीं, परदहां ब्लाक अंतर्गत रकौली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शत प्रतिशत बच्चे मिड-डे-मील का भोजन भी कर रहे हैं आैर मस्ती भी कर रहे। बच्चे शिक्षकों के साथ मस्ती करने के साथ-साथ खेल-खेल में ज्ञान भी हासिल कर रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा शिक्षकों ने जनपद के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के सामने नजीर पेश  किया है।
विज्ञापन



परिषदीय विद्यालयों की स्थिति में सुधार नजर नहीं आ रहा है। गर्मी की छुट्टियों में परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को मिड-डे-मील का भोजन दिया जाना है। अधिकांश विद्यालयों के शिक्षक बच्चे बाहर चले जाने का रोना रो रहे हैं। वहीं  विपरीत परिस्थिति के बाद भी परदहां ब्लाक के रकौली स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों व प्रधानाध्यापक की बेहतरीन कार्यशैली से यह विद्यालय छात्र उपस्थिति के मामले में जिले के अन्य परिषदीय विद्यालयों से बिल्कुल अलग नजर आ रहा है। विद्यालय में नामांकित शत प्रतिशत बच्चे मिड-डे-मील का आनंद तो उठा ही रहे हैं। दो घंटे खूब मस्ती भी कर रहे हैं। वह शिक्षकों के साथ इतने घुलमिल गए हैं कि खेल-खेल में पढ़ाई भी कर रहे हैं। विद्यालय में 148 बच्चों का नामांकन किया गया है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने सामुदायिक सहभागिता से निजी विद्यालयों की तरह विद्यालय के परिवेश को आकर्षक रुप दिया है। विद्यालय में 148 बच्चों का नामांकन किया गया है। प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह का कहना है बच्चों को स्नेह देने के साथ ही नई विधा से गुणवत्तापरक शिक्षा दिए जाने के चलते ही विद्यालय के प्रति अभिभावकों का विश्वास बढ़ा है। विद्यालय को शिखर पर पहुंचाना ही उद्देश्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें