फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बच्चों को सिखाई गई मूर्तिकला की बारीकियां

विज्ञापन
कोपागंज में ललित कला आश्रम के तत्थाध्यान में आयोजित निशुल्क कार्यशाला में छठवें दिन बच्चों को ग
विज्ञापन
स्थानीय नगर पंचायत के एक मैरिज हॉल में आयोजित निशुल्क मूर्तिकला कार्यशाला के छठवें दिन रविवार को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित मूर्तिकार योगेंद्र मौर्य ने बच्चों को मूर्तिकला के गुण, महत्व और इसकी तकनीकी बारीकियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मूर्तिकला केवल एक कला नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। कार्यशाला के दौरान योगेंद्र मौर्य ने मिट्टी से कुछ ही मिनटों में सुंदर प्रतिमा बनाकर बच्चों को आश्चर्यचकित कर दिया।
प्रतिमा निर्माण की पूरी प्रक्रिया को बच्चों ने उत्साहपूर्वक देखा और उससे जुड़ी तकनीकों को समझा। योगेंद्र मौर्य ने बताया कि मूर्तिकला का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। वर्तमान समय में यह क्षेत्र रोजगार और स्वरोजगार की अपार संभावनाएं प्रदान करता है। आज दुनिया भर में मूर्तिकला से जुड़ा कारोबार हजारों करोड़ रुपये का है। ऐसे में युवा इस क्षेत्र में अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं। कार्यक्रम में संस्कार भारती के जिला महामंत्री प्रेम नारायण कुशवाहा, श्रवण विश्वकर्मा, सलोनी गुप्ता, गोविंद गुप्ता, विनोद कुमार सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें