फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्टाहार मिलने का इंतजार करते रहे बच्चे

विज्ञापन
दुबारी के आंगनबाड़ी केन्द्र खैरा में कार्यकत्री अनुपस्थित मौजूद बच्चे।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
दुबारी। फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के खैरा पुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय के एक कक्ष में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन जैसे तैसे हो रहा है। बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नदारद रहे। बच्चे उनके इंतजार कार्यकर्ताओं का इंतजार करते रहे। आंगनबाड़ी केंद्र का भवन न होने के चलते प्राथमिक विद्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। विद्यालय के एक कक्ष में इसे संचालित किया जा रहा है। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा एक सहायिका तैनात हैं। बुधवार को दोनों ड्यूटी से नदारद रहे, लेकिन पढ़ने पहुंचे 12 बच्चे दोनों का इंतजार करते रहे। बच्चों का कहना था कि अभी तक उन्हें पुष्टाहार नहीं मिला है। न जाने मैडम लोग कब आएंगी। अभिभावकों ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की अनियमित दिनचर्या से बच्चों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहा कि ऐसा नहीहं है कि अधिकारियों को कुछ मालूम नहीं है। शिकायत के बाद भी आज तक कार्रवाई नहीं की गई। सीडीपीओ मधुबन अश्वनी कुमार राय ने बताया कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। औचक निरीक्षण में अनुपस्थित रहने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें