फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का वजन

Mon, 07 Sep 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को राज्य पोषण मिशन की ओर से कुुपोषित बच्चों की पहचान करने के लिए वजन दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


 इस दौरान पहले चरण में 1248 आंगनबाड़ी केंद्रों पर शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों का वजन लेकर कुपोषितों की पहचान की गई।

 इस काम के लिए केंद्रों पर 500 ग्रामसभा पर्यवेक्षकों व 47 सेक्टर प्रभारी तैनात किए गए थे।

राज्य पोषण मिशन के आंकड़ों के मुताबिक कुपोषित बच्चों के मिलने का आंकड़ा काफी कम रहा।


 नगर सहित परदहां, घोसी, रानीपुर, दोहरीघाट में वजन दिवस मना।
 

  वहीं कई सेक्टर प्रभारियों के मुताबिक कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के आने की संख्या काफी कम रही। नगर क्षेत्र के पहाड़पुरा वार्ड 22 में मोहम्मद आमिर पुत्र इम्तियाज अतिकुपोषित की श्रेणी में मिला जिसका वजन का वजन 7.4 किग्रा पाया गया।


    आसमा पुत्री रेयाजुल कुुपोषित श्रेणी में आई जिसका वजन 5.6 किग्रा पाया गया। सेक्टर प्रभारी तथा जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता योगेंद्र यादव ने नगर सहित ग्रामीण इलाकों के 21 आंगनबाड़ी केंद्रों व नगर शिक्षा अधिकारी व सेक्टर प्रभारी मंजू शर्मा ने नगर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 सेक्टर  प्रभारी व खंड शिक्षा अधिकारी बीरबल राम, गजेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, पर्यवेक्षक चंद्रधर राय चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें