फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने झांकियां निकाल दिया संदेश

Wed, 18 Feb 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा स्थित दीपालय कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने बुधवार को बाजार में आकर्षक झांकियां के साथ रैली निकालीं और झांकियाें के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली को विद्यालय के प्रबंधक रमेश सिंह और निदेशक मोलचंद शाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली को स्कूल से निकालकर रतनपुरा बाजार का भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन


बच्चों द्वारा बनाई गई झांकियाें में मीरा श्याम, भारत की शाम, सारे जहां से अच्छा, पर्यावरण बचाओ, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, निर्मल गंगा, अविरल गंगा आदि शामिल रहे। झांकियों के माध्यम से नन्हे मुन्ने बच्चों ने लोगों को विभिन्न प्रकार का संदेश दिया। झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी लोगों ने इसकी सराहना की।

झांकियाें में मानसी गुप्ता, अनुपमा सिंह, अनुष्का सिंह, पूजा यादव, जूही परनार, धीरज यादव, सौरभ सिंह, राज सिंह, यश बर्नवाल, विवेक, अनुराग सिंह, रजत सिंह, अंजली, शालिनी, कोमल, शिखा, शामिल रहे। रैली में प्रधानाचार्य पंकज सिंह, उपेंद्र सिंह, विनय चौबे, दीपक मिश्रा, केएन बर्नवाल, सुरेश चौहान, बीनू थामस, बिंदिया थामस, सुमित्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें