फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण, गायन हो या निबंध, हर कला में माहिर हैं हम

Sat, 14 Nov 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 भाषण, गायन हो या निबंध, हर कला में माहिर हैं हम। बाल दिवस पर राजकीय संप्रेक्षण गृह में शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन



इस मौके पर  किशोर कैदियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। निबंध प्रतियोगिता , गायन , भाषण प्रतियोगिता और चत्रिकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अजय यादव , द्वितीय स्थान पर अजय गोंड़ और तीसरे स्थान पर ओसामा रहे। तीनों प्रतिभावान किशोरों को नगद पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।


 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी समीर वर्मा ने उन्हें शाबाशी देते हुए अध्ययन के प्रति सतत प्रयात्नशील रहने की प्रेरणा दी।  मंडल में केवल मऊ में ही किशोर कैदियों के लिए राजकीय संप्रेक्षण गृह है। यहां पर इस समय कुल 60 किशोर कैदी हैं।
विज्ञापन



इनमें 12 मऊ के 17 आजमगढ़ जिले के और 31 बलिया के हैं।  संप्रेक्षण गृह में निबंध , गायन , चित्रकला और भाषण में अजय यादव नामक किशोर प्रथम स्थान पर रहा। जबकि इन चारों में दूसरे स्थान अजयगोंड़ 12 वर्ष रहा और तीसरे स्थान पर ओबामा नामक किशोर रहा।
विज्ञापन



 एडीएम ने प्रथम स्थान पाने वाले अजय यादव को पांच हजार रुपये नगद , अजय गोंढ़ को तीन हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रभारी प्रोबेशन अधिकारी डा. विजय प्रताप यादव ने कहा कि किशोर कैदियों में कई तो प्रखर प्रतिभाओं वाले हैं।


 इन्हें रोजगार परक शिक्षा देने की व्यवस्था की जाएगी। जल्दी ही इन किशोरों को कंप्यूटर उपलब्ध कराया जाएगा आईटीआई प्रशिक्षण दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें