फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल खलिसा से गायब बालक मुम्बई के कल्याण स्टेशन पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खालीसा गांव में ननिहाल से लापता किशोर मुंबई के कल्याण में मिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी साहिल 12 पुत्र पप्पू राजभर अपने मामा मुहम्मदाबादगोहना कोतवाली के खालीसा गांव निवासी संजय राजभर के घर रह कर पढ़ाई करता था। रविवार को रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। उसके मामा संजय राजभर के अनुसार शनिवार को रात में साहिल की मां शिमला पत्नी पप्पू से फोन पर बात हो रही थी। साहिल की मां रविवार को हिमाचल प्रदेश जाने की बात कर रही थी । साहिल बगल वाले कमरे से बैठकर इन दोनों कह बातें सुन रहा था। साहिल समझा कि मेरी मां मुझसे मिलने नहीं आई तो मैं भी हिमांचल प्रदेश जाऊंगा।इसी सोच को लेकर साहिल ने रविवार को मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस मुहम्मदाबाद गोहना स्टेशन से पकड़ लिया और मुंबई के कल्याण स्टेशन पर सोमवार को उतर गया। उतरने के बाद उसको कुछ समझ में नहीं आया तो रोने लगा। पुलिस ने उससे रोने का करण पूछा तो उसने अपना पता और फोंन नंबर बताया । पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दिया। नासिक के भिवंडी में रह रहे उसके छोटे मामा राजेश राजभर ने स्टेशन पर पहुंच कर उसको अपने पास लाया। साहिल के मिल जाने से परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें