फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तमसा नदी में नहाते समय बच्चा डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह 11 बजे तमसा नदी में नहाते समय रेहान (12) की डूब गया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने नदी में उतरकर तलाश किया, लेकिन रेहान का पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी रही। वलीदपुर नगर पंचायत के भीरा पश्चिम मोहल्ला निवासी रेहान शुक्रवार की सुबह मुहल्ले के दूसरे बच्चों के साथ नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह नदी पार करके दूसरी तरफ चला गया। नहाते समय वो अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया। साथ गए बच्चों ने चिल्लाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर नगर पंचायत के लोग और पुलिस टीम गोताखोरों के साथ पहुंच गई। शाम पांच बजे तक शव का पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलने पर मुहम्मदाबाद गोहना के सपा के पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ कुमार गुप्ता, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद अली आदि लोग मौजूद रहे। कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि पानी का बहाव तेज और गहराई अधिक होने के कारण तलाश अभियान में परेशानी हो रही है। गोताखोर घटनास्थल से पांच किमी तक पहुंचे, लेकिन शव नहीं मिला। तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें