मऊ। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार की शाम को आयुष विभाग के साथ राजकीय क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारियों के संग वीडियो कान्फ्रेंस किए। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि कोरोना संक्रमण काल में उनकी जिम्मेेदारियां बढ़ गई है।
राजकीय क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जयराम यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहाकि कि संक्रमण काल में आयुष विभाग के कार्यों को सराहा गया, ऐसे में इस बार के संक्रमण में आयुष विभाग की जिम्मेदारियां बढ़ गई है। बोले चुनाव और मतगणना के बाद सभी आयुर्वेदिक अधिकारी ग्राम भ्रमण पर निकले और लोगों को ज्यादा से ज्यादा आयुष के क्वाथ काढ़ा और दवाइयों के प्रयोग करने के प्रति जागरुक करें। ताकि कोरोना महामारी में सभी स्वस्थ्य रहें। डा. जयराम ने बताया कि चुनाव मतगणना के बाद आयुष के डाक्टरों का नंबर सार्वजनिक किया जाएगा। इसके अलावा सभी आयुष चिकित्सकों को एकीकृत कोविड कमांड सेंटर से संबद्ध किया जाएगा। ताकि ज्यादा से ज्यादा आयुष क्वाथ के प्रति लोगों को जागरुक किया जा सकेँ। इस दौरान लोगों को आरोग्य सेतू की उपयोगिता भी बताई जाएगी। साथ ही सभी को स्वस्थ्य रखने के लिए योग, आसन और प्राणायाम के बारे में बताया जाएगा ।